काम में मन ना लगे, मूड में तेजी से बदलाव आए तो मनोचिकित्सक से करें संपर्क- डॉ०विजित

-हस्ताक्षर अभियान आयोजन कर मनाया गया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के तहत वृहस्पतिवार को महर्षि बालार्क चिकित्सालय के मानसिक रोग विभाग में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओ0पी0 चौधरी की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया । संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने मानसिक रोगों के लक्षण, उपचार और उनसे बचाव के बारे में बताया।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया मानसिक रोग किसी भी उम्र में हो सकता है यदि काम में मन ना लगे,मूड में तेजी से बदलाव आए तो तुरंत मनो चिकित्सक से संपर्क करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया मानसिक रोगों को लेकर समाज में एक बड़ा भ्रम है कि पागलपन ही मानसिक रोग का लक्षण है । जबकि यह मानसिक रोग की उच्चतम अवस्था है।असल में किसी भी प्रकार के नशे की लत या चीजें रखकर भूल जाना,बड़ी बड़ी बाते करना , बेवजह अपने आपको या किसी और को चोट पहुंचाना ,साफ-सफाई पर बहुत ध्यान देना,आत्महत्या का प्रयास करना,डर लगना ,हर समय सेक्स के बारे में सोचना ,जानवरों के साथ क्रूरता के साथ व्यवहार करना ,बिना वजह चिंता करना ,मन उदास रहना आदि भी मानसिक बीमारी के लक्षण हैं। इन सभी का इलाज अस्पताल के कमरा नंबर 8 में सप्ताह के तीन दिन सोमवार,बुधवार व शुक्रवार को किया जाता है।
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ विजित जायसवाल ने मानसिक रोगों के लक्षण जैसे नींद ना आना, अत्याधिक गुस्सा आना, अवसाद,चिंता,आत्महत्या के विचार आना,मिर्गी,नशे की लत,सिजोफ्रेनिया, बाइपोलर डिसऑर्डर आदि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में सुधार करना चाहिए और सकारात्मक विचार रखना चाहिए।सहायक आचार्य डॉ अमरदीप पटेल ने तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को तनाव रहित रखने की सलाह दी । साथ ही बताया मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए योग,एक्सरसाइज और अच्छा खानपान अपनाना चाहिए।कार्यक्रम के एम0 एण्ड ई0 ऑफिसर मुकेश हंस ने बताया जिले पर 10 से 16 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
कार्यशाला आयोजन के बाद एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया जिसमे सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 एम0एम0 त्रिपाठी,एनसीडी क्लीनिक नोडल डॉ0 परितोष तिवारी ,हॉस्पिटल प्रबंधक रिजवान ,मानसिक स्वास्थ्य विभाग से जूनियर रेजिडेंट डॉ आनंद जायसवाल,साइकेट्रिक सोशल वर्कर राज कुमार महतो ,कम्युनिटी नर्स सीमा कुमारी ,वार्डबॉय विजय शुक्ला व अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

16 minutes ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

26 minutes ago

शुक्रवार राशिफल: नौकरी, कारोबार, प्रेम और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कई राशियों के लिए नई…

41 minutes ago

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

11 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

11 hours ago