पिता-पुत्र की हत्या से जुड़ी वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

पुलिस ने वीडियो की पुष्टि से किया इनकार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में बुधवार को प्रातः काल कपड़ा व्यापारी पिता, पुत्र की हत्या की घटना से सी सी टीवी कैमरे की वायरल होने वाली वी डी ओ के बाद घटना के तीसरे दिन पूरे क्षेत्र में दहसत व सनसनी फैल गई । वायरल वीडियो को देखकर लोग सहम जा रहे हैँl
क्योंकि वायरल वीडियो में मृतक अब्दुल रशीद अपनी दुकान के दरवाजे पर खड़ा होकर धूम्रपान करते हुए तथा उसका पुत्र शोएब अख्तर दुकान में सफाई करते हुए नजर आ रहा है । तभी वहां पांच की संख्या में पहुंचे बदमाश दुकान में फायर करना शुरू किये तो पिता, पुत्र दुकान में ही दुबक कर बचने का प्रयास करते हैं, किन्तु वहां बचने की संभावना न देख दोनों अंदर की तरफ भागते हैं तभी एक बदमाश दौड़ा कर उन पर गोलियां बरसाता है । इसके बाद बदमाश दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे और टीवी को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं । कुछ बदमाश दुकान के बाहर खड़े होकर हवाई फायरिंग करते हैं । एक बदमाश दुकान में रखे कपड़ों में आग लगाता है । इस बीच बाहर खड़े बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए ललकारते हैं किंतु घर के अंदर से जब कोई नहीं निकलता है, तो कुछ क्षण बाद पांचों बदमाश इत्मिनान के साथ पैदल ही वहां से चले जाते हैं । इसके बाद घर के अंदर से एक लड़की वहां पहुंचती है और दुकान में जल रहे कपड़ों को बुझाने का प्रयास करती है । मृतक के दो और बेटे दुकान में आते हैं जिसमें एक के सिर और शरीर पर साबुन का झाग लगा हुआ है । जिससे प्रतीत होता है की घटना के वक्त वह बाथरूम में स्नान कर रहा था । वायरल वीडियो को देख जहां लोगों में दहशत है वही अपराधियों के दुस्साहस की चर्चा हर किसी की जुबान पर है ।
इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने वायरल वीडियो की पुष्टि करने से इनकार किया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

6 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

6 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

6 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

6 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

6 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

10 hours ago