पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के तहत शक्ति रसोई का शुभारंभ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन रसोई के अंतर्गत शक्ति रसोई का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीपक मिश्रा शाका बाबा ने कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

विधायक दीपक मिश्रा शाका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुखिया नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गरीबों के लिए इस बड़े पैमाने पर इस कार्यक्रम को शुरू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब जनता को लाभ मिलेगा, देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऐसे अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिससे सीधा लाभ गरीबों को मिल रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी अवधेश निगम ने कहा कि इस नगर पालिका में इससे पहले निशुल्क शिक्षा देने वाले कार्यक्रम के आयोजन में भी उपस्थित था, नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम को करके गरीबों को आगे बढाने सफल कार्य किया जा रहा है, यह जानकर बड़ी प्रसन्नता है कि निशुल्क कोचिंग सेंटर में 300 से ऊपर छात्र छात्राएं निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्ण पाण्डेय ,श्याम सुंदर जायसवाल, मनोज गुप्ता,जोखन प्रसाद, श्रवण कुमार, अनूप शाह, राजेश जायसवाल, सुनील कुमार, महेश यादव ,नगर पालिका के सभासद एवं नगर के सम्मानित लोगों सहित सैकड़ो की संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG और युवक के बीच झड़प, युवक की मौत; तीन जवान घायल, भद्रवाह में इंटरनेट सेवा निलंबित

डोडा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…

6 hours ago

जम्मू-कश्मीर: सांबा के आसमान में 9 सेकेंड तक दिखी रहस्यमयी रोशनी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सांबा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान…

6 hours ago

बहराइच: नवाबगंज में सेंध लगाकर लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की एक और…

6 hours ago

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

23 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

23 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

23 hours ago