रास्ता समतल करने के दौरान हिंसक हमला, तीन घायल—दो गोरखपुर रेफर

देवरिया/भटनी (राष्ट्र की परम्परा)।देवरिया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरमखोर बाबू में गुरुवार को रास्ता समतल करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सरकारी हैंडपंप के पास इंटरलॉकिंग सड़क के समीप जल निगम की पाइपलाइन मरम्मत के बाद उखड़ी ईंटों को ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों ने राजेश ठाकुर और हरिकेश ठाकुर पर अचानक लाठी, लोहे की रॉड, फावड़ा और चाकू से हमला कर दिया।
पीड़ितों के अनुसार हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से प्रहार किया। हमले में राजेश ठाकुर और हरिकेश ठाकुर के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। बीच-बचाव में पहुंची महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि प्रार्थी की पत्नी सुमन देवी पर चाकू से वार किया गया, जिससे उनके हाथ की एक उंगली कट गई।

ये भी पढ़ें – चयन वेतनमान में वेतन निर्धारण की विसंगति पर शिक्षक संघ का आक्रोश, न्यायालय जाने की चेतावनी

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। मौके पर ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर दो घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
पीड़ित राजा ठाकुर ने थानाध्यक्ष भटनी को तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

6 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

6 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

6 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

6 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

9 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

14 hours ago