हर घर जल योजना के पाइप लाइन बिछाने के कार्य को ग्रामीणों ने रोका

भागलपुर/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l ग्राम पंचायत भागलपुर में पिच सड़क से सटे जलकल की पाइप लाइन बिछाने के कार्य को सड़क के सबसे किनारे से करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोक दिया।
भागलपुर में हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मेला मैदान के समीप बनी पानी की टंकी जो महीनों से बन्द पड़ा है,उसके अलावा एक और पानी टंकी का निर्माण कार्य होना है। पानी टंकी के निर्माण कार्य से पूर्व घरों में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। भागलपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सुबह पाइप बिछाने का कार्य हो रहा था, गांव के ज्ञानेश्वर मिश्र ने यह कह कर कि पिच सड़क से सटा कर पाइप बिछाने का हो रहा कार्य पैसा पानी में बहाने जैसा है। यह मानक के विपरीत हो रहा है।

सलेमपुर से सिकंदरपुर तक सड़क फोरलेन में पास है। सड़क निर्माण के समय बिछाई गई पाइप पिच सड़क से सटे होने के कारण खराब हो जाएगी और शुद्ध पेयजल का सपना चकनाचूर हो जाएगा, यदि सड़क किनारे अंतिम छोर पर पाइप बिछाने का काम होगा तो वर्षों तक इसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। बरसात होने पर या अन्य कारणों से यदि कोई गाड़ी बैक किया या किनारे वाहन लगाया तो उसमें वाहन फस जाएगा दुर्घटना हो सकती है। कार्य रोके जाने की सूचना पर ठेकेदार और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए,दोनों तरफ से गर्मागर्म बहस होने लगी। बाद में मामला शांत हुआ और पाइप लाइन बिछाने कार्य बंद हो गयाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

19 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago