माता सीता लंकापति रावण और मंदोदरी की पुत्री थीं – प्रियंका द्विवेदी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड सलेमपुर क्षेत्र के पड़री बाजार में चल रहे शतचंडी महायज्ञ की शनिवार को पूर्णाहुति हुई। राम कथा सुनाते हुए कथा व्यास प्रियंका द्विवेदी ने कहा कि
माता सीता लंकापति रावण और मंदोदरी की पुत्री थीं,माता सीता ने वेदवती नाम की किसी स्त्री का पुनर्जन्म लिया था। वेदवती श्रीहरि की परमभक्त थी, वह चाहती थी कि श्री हरि उन्हें पति के रूप में मिलें। उसने भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की, एक दिन जब वेदवती तपस्या में लीन थी तब रावण वहां से गुजर रहा था रावण उसकी सुंदरता को देख मोहित हो गया, रावण ने वेदवती को अपने साथ चलने के लिए कहा लेकिन वेदवती ने साफ इंकार कर दिया।
वेदवती का इंकर रावण को क्रोधित कर गया। रावण ने वेदवती के साथ दुर्व्यवहार करना चाहा। लेकिन जैसे ही रावण ने वेदवती को स्पर्श किया वैसे ही वेदवती ने खुद को भष्म कर लिया। उसने रावण को शाप दिया कि वह अगले जन्म में उसकी पुत्री के रूप में जन्म लेगी और उसकी मृत्यु का कारण बनेगी।
कहा कि फिर कुछ समय पश्चात, मंदोदरी ने एक कन्या को जन्म दिया। लेकिन रावण को शाप याद था ऐसे में रावण ने उस कन्या को सागर में फेंक दिया। सागर की देवी वरुणी ने इस कन्या को धरती की देवी पृथ्वी को सौंप दिया। फिर इन्होंने कन्या को राजा जनक और माता सुनैना को सौंप दिया। राजा जनक ने बड़े ही प्यार से माता सीता का लालन-पोषण किया। उनका विवाह श्रीराम से हुआ। वनवास के दौरान माता सीता का अपहरण रावण ने किया। इसके चलते ही श्री राम ने रावण का वध किया। इस तरह से सीता रावण के वध का कारण बनीं। रासलीला में राधा भक्ति का जीवंत प्रस्तुति किया। इस दौरान प्रमुख रूप से राकेश कुमार सिंह, विमल चंद्र पाण्डेय, ओमप्रकाश उपाध्याय, नीरज पांडेय, अखिलेश पांडेय, जीतेन्द्र पांडेय, तारकेश्वर नाथ पांडेय, संजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

18 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago