अंत्येष्टि स्थल निर्माण की मांग को लेकर डीएम से मिले ग्रामीण, मौके पर पहुंचे डीसी मनरेगा

डीएम ने डीसी मनरेगा को किया तलब, कार्य स्थल पर जाने का दिया निर्देश

रोहिणी नदी के चानकी घाट पर ॳत्येष्टि स्थल के निर्माण की मांग

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।विकास खण्ड सदर अन्तर्गत ग्राम पंचायत- केवला पुर खुर्द के पास रोहिणी नदी के चानकी घाट स्थित स्थान पर क्षेत्र के लगभग पांच दर्जन गांव के लोगों द्वारा चानकी घाट पर अन्तिम संस्कार हेतु शवदाह किया जाता हैं जो न्याय पंचायत बागा पार में पड़ता है परन्तु रख- रखाव के आभाव और अन्य सुविधाएं न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है खासकर बरसात के दिनों में स्थिति अत्यन्त नरकीय हो जाती है। ऐसी परिस्थिति में जनहित की अहम समस्या को दृष्टिगत रखते हुए चानकी घाट पर ॳत्येष्टि स्थल (शवदाह गृह) का निर्माण कराया जाना नितान्त आवश्यक है जिसको लेकर बागा पार के समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र सहित अन्य ग्रामीणों ने वृहस्पतिवार को डीएम से मुलाक़ात करके जन समस्या से अवगत कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खण्ड-सदर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत- केवला पुर खुर्द के पास रोहिणी नदी के चानकी घाट स्थित स्थान पर क्षेत्र के लगभग पांच दर्जन गांव के लोगों द्वारा चानकी घाट पर अन्तिम संस्कार हेतु शवदाह क्रिया सम्पन्न करते हैं। जो केवला पुर खुर्द , बेलवा काजी , विजयपुर ,बागा पार , वरवां राजा, चैनपुर, कम्हरियां कला , महेशपुर, चौक बाजार नाथनगर ,धर्मपुर , कटहरा सहित दर्जनों गांव शामिल हैं लेकिन सरकार द्वारा रोहिणी नदी के चानकी घाट पर ॳत्येष्टि स्थल का निर्माण न होने से परेशान ग्रामीणों ने एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को सौपकर अत्योष्टि स्थल का निर्माण
कराने की मांग किया है। समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परिखन गुप्ता ,परमात्मा पाण्डेय,यन्त्री प्रसाद , रमेश चौधरी, हरीश चन्द्र , आदि मौजूद रहे।इसी क्रम मे डीएम ने डीसी मनरेगा को कार्य स्थल पर जाकर देखने का निर्देश दिया जिससे रोहिणी नदी के चानकी घाट पर ॳत्येष्टि स्थल का निर्माण हो सके। परेशान ग्रामीणों ने एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को सौप कर ॳत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने की मांग किया। मौके पर ही गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने डीसी मनरेगा को फोन के द्वारा कार्य स्थल पर जाकर देखने का निर्देश दे दिया और इसकी रिपोर्ट जल्द पेश करने को कहा जिससे ग्रामीणों में उम्मीद की किरण और चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला।

rkpnews@desk

Recent Posts

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

14 minutes ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

28 minutes ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

29 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

38 minutes ago

ज्योति दिव्य कलश यात्रा का भव्य अभिनंदन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…

43 minutes ago

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…

1 hour ago