कोटा निरस्तीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जिला पूर्ति कार्यालय का घेराव

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) ठेकमा विकास खण्ड के तम्मरपुर गांव के दर्जनों लोगों ने जिला पूर्ति कार्यालय के सामने अनियमिता के बावजूद बहाल किए गए कोटे की दुकान को निरस्त करने की मांग को लेकर घेराव किया।

घेराव कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामवासियों के शिकायत करने पर गांव के सरकारी गल्ले की दुकान में व्यापक अनियमितता पाए जाने के कारण, निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में कोटेदार को अपना साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। इसी क्रम में इस ग्राम सभा के कोटे की जांच दूसरे क्षेत्र के जांच अधिकारी सतीश चन्द्र द्वारा दूसरी ग्राम सभा में जाकर कोटेदार से मिली भगत करते हुए जांच प्रक्रिया सम्पन्न की जा रही थी, जिसका प्रबल विरोध ग्रामवासियों ने किया था। लेकिन आश्चर्य का विषय है कि, बिना किसी दूसरे जांच अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराए कोटे की दुकान को पुनः बहाल कर दिया गया। जो पूर्णतः विधि विरूद्ध है। इस पर ग्रामवासियों ने जिला पूर्ति अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अतिशीघ्र कोटे की दुकान को निरस्त करने की मांग की है। इस अवसर पर तीजा, कमला, सरेमा, शुकंतला, रामआवती, चम्पा देवी, निशा देवी, दयराम राजभर, सिकंदर, आत्मा राम, उषा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago