शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) भिवंडी 31 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार जैसे जघन्य कुकर्म करके फरार आरोपी को कोनगांव पुलिस ने धुले शहर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला नासिक जिला घोटी इलाके की रहने वाली है। बलात्कार करने वाला जघन्य अपराधी द्वारा महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पीड़ित महिला ने भी भाग लिया था। इसी बीच कार्यक्रम का आयोजन करने वाला कपिल दामोदर से उसकी मुलाकात हो गयी। और इसी बीच दोनों में दोस्ती हो गई। पीड़ित महिला ने आरोपी को बताया था,कि वह अपने पति से अलग होकर रहती हैं,पीड़ित महिला की यह बात सुनकर आरोपी उसके नजदीक आया। और मुंबई में सामाजिक कार्य का बहाना बना कर उसे भिवंडी लाया,
और एक लाॅज में कमरा लेकर पीड़िता को वहां बुलाया, और उसके साथ जबरदस्ती डरा धमका कर बलात्कार किया। पीड़ित महिला बिल्कुल डर गयी थी, किसी से कुछ भी नहीं कर पा रही थी। आरोपी उसे शादी करने का झांसा देकर उसको अपने जाल में फंसा कर कल्याण, भिवंडी के विभिन्न लाॅजों में ले जाकर लगभग दो महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, इसी बीच पुनः आरोपी कोनगांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत, लाॅज में उसको बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच पीड़िता ने उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा, किन्तु आरोपी शादी शुदा होने के कारण उसका प्रस्ताव टाल दिया, फिर पीड़ित महिला ने कोनगांव, पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया,आरोपी के पास लाइसेंसी बंदूक है। कोनगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago