आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा) गंभीरपुर थाना चौकी गोसाई की बाजार अंतर्गत मई खरगपुर गांव सरोज बस्ती में दो परिवारों के बीच मंगलवार की सुबह झगड़ा हुआ दोनों पक्षों से गोसाई की बाजार चौकी पर तहरीर दिया गया, जिसमें एक पक्ष की महिला ने बताया कि जैसे ही हम अपने घायल पुत्र पुत्री व पति के साथ चौकी पर तहरीर लेकर गए, तहरीर लेते हुए चौकी इंचार्ज भद्दी भद्दी गाली देते हुए मेरे बाल पकड़कर मारना शुरू कर दिया, साथ में गए मेरे पति ,पुत्री व पुत्र को भी काफी मारा पीटा गया दरोगा के कृत्य की सूचना गांव में जैसे पहुंची सकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष चौकी पर पहुंचकर, आजमगढ़ वाराणसी मार्ग जाम लगाकर धरने पर बैठ गए, सूचना पाकर थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे मौके की स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, सूचना पाते ही अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल, आईपीएस शक्क्ती मोहन अवस्थी, सीओ सदर तथा 5 थानों की पुलिस निजामाबाद, बरदह, मेहनगर ,देवगांव कोतवाली, रानी की सराय ,गंभीरपुर पहुंच गए स्थित की नजाकत को भांपते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल चौकी इंचार्ज गोसाई की बाजार राकेश तिवारी को लाइन हाजिर कर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि, जांच कर दोषी पाए गए दरोगा के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…