जन्म प्रमाणपत्र निर्गत होने में दुश्वारी ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

दो महीने तक ब्लाक व तहसील मुख्यालय का लगाना पड़ता है चक्कर

नोटरी बनवाने व गवाहों को ले जाने में व्यर्थ खर्च होता है धन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक को इस आशय का ज्ञापन सौंपा कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों को ब्लाक मुख्यालय व तहसील मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। प्रमाण पत्र जारी होने में दो महीने तक का समय लग जाता है, जिससे धन व समय दोनों की क्षति होती है। ग्रामीणों ने जन्म प्रमाणपत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की है।
विधान सभा क्षेत्र में निवास करने वाले फाजिलनगर ब्लाक के प्रधान व प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेश जायसवाल, मैनेजर गुप्ता, विश्वविजय सिंह, राजेश राय, इंद्रजीत कुशवाहा, शंभू बरनवाल, संजय यादव, बैजनाथ यादव, संजय चौरसिया, मुकेश यादव, चुन्नु मिश्र, ईश्वरचंद गुप्त, विजय श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, जोखू यादव, राजू यादव, सुनील मिश्र आदि ने, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि दुदही, तमकुही, फाजिलनगर व कसया आदि ब्लाक में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में आमजन को महीनों तहसील व ब्लाक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। एसडीएम के यहां से आवेदनवमार्क होकर रिपोर्ट के लिए विकास खंड कार्यालय में पहुंचता है। यहां से रिपोर्ट लगाकर पत्रावली वापस तहसील कार्यालय में जाती है। आवेदक व दो गवाह नोटरी के साथ अधिकारी के समक्ष बयान देते हैं तब किसी तरह जाकर लगभग दो महीने बाद प्रमाण पत्र जारी होता है। विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि डीएम से वार्ता कर शीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

2 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

9 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago