हजारों लोग ने नमआंखों से शिक्षक नेता को दी अंतिम विदाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद बहराइच के विकासखंड पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाला तरहर निवासी वप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के दिग्गज नेता के के पांडेय का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।रविवार को उनके पैतृक आवास झाला तरहर स्थित बाग में उनके छोटे पुत्र मनीष ने उन्हें मुखाग्नि दी। स्व0 पाण्डेय के अंतिम दर्शन को हजारों की तादात में लोगों का हुजूम जमा रहा,सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक स्वर्गीय के के पांडेय “आजाद” पयागपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर में प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।शनिवार पूर्वाह्न उन्हें हार्ट अटैक का दौरा पड़ा,परिवारजन उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय जा रहे थे कि रास्ते मे ही उनकी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। स्व पांडेय शिक्षक हितों के लिए बेबाक भाषा और संघर्ष शील व्यक्तित्व के लिए शिक्षको में काफी लोकप्रिय रहे।उनके निधन की सूचना पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह,क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी,स्टेट पयागपुर राजा जयेन्द्र विक्रम सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद पाठक ,महामंत्री विजय उपाध्याय,श्रावस्ती जिले के शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय,दिग्गज ब्राह्मण नेता भगत राम मिश्रा ,वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र पांडेय,छात्र नेता रहे एडवोकेट अनिल त्रिपाठी ,पू0मा0 शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्या विलास पाठक ,महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव ,ब्लॉक प्रमुख समय प्रसाद मिश्र,बीइओ पयागपुर रहे बीरेंद्र नाथ द्विवेदी,सहित हजारों लोगों ने स्व पांडेय के आवास पर परिवारजनों को ढाढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

3 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

10 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago