पुल के लिए ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, मतदान का किया बहिष्कार

लक्ष्मीपुर विकास खंड के सेमरहवा के मतदाताओं ने किया मतदान बहिष्कार

जनप्रतिनिधि सहित तमाम आला अधिकारी पहुंचे सेमरहवा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से महज एक पुल के लिए तमाम जनप्रतिनिधियों व आला अधिकारियों का गुहार लगाते-लगाते थक चुके ग्रामीणों का ग़ुस्सा आखिर 2024 लोकसभा चुनाव में फूट ही पड़ा। जब उन्होंने मतदान का बहिष्कार कर अपने गुस्से का खुला इजहार कर दिया।आनन फानन में जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने पहुंच कर लोगों को समझाया। दोपहर 12 बजे के बाद मतदान शुरू हुआ।
लक्ष्मीपुर क्षेत्र का एक गांव सिमराहवा जो आजादी से अब तक एक अदद पुल को तरस रहा है। एक पुल के अभाव मे यहां के लोगों का जीवन काफी कष्टप्रद साबित हो गया है। बरसात के समय में यहां के लोगों का जीवन बद से बद्तर हो जाता है। रोहिन नदी के पार बसे सेमरहवां खास, चरैया, बरतानी, दशरथ पुर सहित कई गांव के लोग बरसात के समय लोगों का गांव से निकलना मुहाल हो जाता है। कई महिलाओं का प्रसव तो नांव पर ही हो जाता है। तमाम लोगों की मौत भी अस्पताल सही समय पर न पहुंचने के कारण रास्ते मे ही मौत हो गई है। पुल के अभाव मे बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। यहां के लोग जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। आखिर उनका गुस्सा फूट ही पड़ा।
मालूम हो की सिमरहवां गांव में दो बूथ हैं बूथ संख्या 231 पर कुल 922 मतदाता पंजीकृत है। जिसमें 425 महिला 497 पुरुष मतदाता हैं । वही बूथ संख्या 232 पर कुल 715 मतदाता पंजीकृत है जिसमें 379 पुरुष 336 महिला मतदाता हैं। 11:30 तक मात्र तीन वोट पड़े थे । वर्तमान विधायक ॠषि त्रिपाठी, कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र चौधरी सहित तमाम जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों और उपजिलाधिकारी नौतनवां, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित कई अधिकारियों ने पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया। फिर दोपहर 12 बजे के बाद मतदान शुरू हुआ।

rkpshomnath

Recent Posts

अदालत के आदेश से 26 साल पुराने विवाद का अंत, कब्जा मिला लेकिन लोगों की राह अब भी मुश्किल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अदालत के आदेश के बाद 26 साल पुराने भूमि विवाद का…

5 hours ago

देवरिया के युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में उमड़ा उत्साह

देवरिया में तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खेल प्रतिभाओं को मिला…

6 hours ago

सुबह-सुबह कांपी अफगानिस्तान की धरती, हिंदू कुश में 5.3 तीव्रता का भूकंप; 126 किमी नीचे था केंद्र

काबुल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अफगानिस्तान में गुरुवार तड़के उस समय भूकंप के तेज झटके…

7 hours ago

रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: हडपसर से गाजीपुर के बीच स्पेशल ट्रेन, जौनपुर में भी होगा ठहराव

पुणे से पूर्वांचल जाने वालों के लिए बड़ी राहत, जौनपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें…

8 hours ago

यूपी पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव! 32,679 अभ्यर्थियों की PET अब 8 अक्टूबर से, नया एडमिट कार्ड जारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों…

8 hours ago

वाराणसी में अटका 308 पहियों वाला विशाल ट्रेलर आखिर निकला, अब गाजीपुर, आजमगढ़ होते लखीमपुर तक जारी रहेगा सफर

वाराणसी की मुश्किल राह पार कर आगे बढ़ा 308 पहियों वाला महाट्रक, अब गाजीपुर-आजमगढ़ की…

8 hours ago