जंगल में मत जाएं ग्रामीण, गाँव में नहीं आएंगे तेंदुए: लखमानी

मुर्तिहा रेंज के गोलहना गाँव में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं पर कार्यशाला का आयोजन

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की ओर से कतर्नियाघाट की मुर्तिहा रेंज अंतर्गत ग्राम गुलेहना में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं पर विराम लगाने हेतु कार्यशाला आयोजित कर ग्रामीणों को फ्लैक्स बैनर के माध्यम से पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गयाl कार्यशाला में उपस्थित ग्रामीणों को क्लब अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने बताया कि ग्रामीण जंगल के भीतरी भागों में लकड़ी बटोरने, मवेशी चराने और शौच के लिए मत जाएंl ग्रामीण और उनके मवेशी जब जंगल में जाते हैं तो हिंसक वन्य जीव उन्हें जंगल में देखते है जिससे उनका मानव के प्रति डर समाप्त हो जाता है और वे भी गाँवों में आने लगते हैंl इसके साथ ही ग्रामीणों को घर के आसपास की ऊँची घास व झाड़ियाँ साफ रखने, अपने घर के आसपास रोशनी रखने, खुले में न सोने, अपने मवेशी खुले में न बांधने, भोर एवं शाम के समय कहीं जाना हो अपने पास टार्च एवं डंडा अपने पास अवश्य रखने, गन्ने के खेतों की ओर जाते समय समूह में शोर मचाते हुए जाने, गाँव में वन्य जीव की आहट लगने पर उससे भिड़ने का प्रयास करने की बजाय गोला पटाखा दगाकर उसे जंगल की ओर भगाने का प्रयास करने को समझायाl
इस अवसर पर क्लब सदस्य अमन लखमानी, अंकुर राव, पूर्व प्रधान गोलहना लाल बहादुर, सचेतक इको विकास समिति अमृतपुर पुरैना दुर्गा प्रसाद शुक्ला व अन्य ग्रामीण मौजूद रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

8 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

18 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

19 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago