राष्ट्रीय जन श्रद्धा पार्टी की बैठक सम्पन्न

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को राष्टीय जन श्रद्धा समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय चकबंदी उर्फ बिगही में वरिष्ट कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृपाल पासवान ने की। जिसमे निर्णय लिया गया कि पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की अपील की गयी।
श्री पासवान ने कहा कि आज महंगाई व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गयी हैं। गांव व नगर की सड़कें जर्जर हो गयी हैं। जिससे राहगीरो को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आएदिन तहसील से जिले के आला अधिकारी उसी रास्ते से जाते हैं, लेकिन किसी को उसकी सुधि नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस पर ध्यान रखा जाए। इस दौरान ब्रह्मानंद चौहान क्वार्डिनेटर गोरखपुर, छोटे लाल रामधर, राजेश यादव, डॉ. दिलीप कुशवाहा ब्लाक अध्यक्ष सलेमपुर, राम सिगार प्रजापति, देवेंद्र यादव, डॉ. मदन यादव, नागेन्द्र पासवान, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

करोड़ों की कथित ठगी मामले में दोषी की अपील नामंजूर, जेल और जुर्माना दोनों बरकरार

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…

4 hours ago

एलएलएम में दाखिले का सुनहरा मौका, बीबीएयू ने जारी की प्रवेश अधिसूचना, 22 जुलाई तक भेजें दस्तावेज़

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…

4 hours ago

पांच दिन बाद भी कपरवार सेतु बंद राहगीरों की मुश्किलें बरकरार

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए…

4 hours ago

पहले ही प्रयास में नीट में चमकी अनुष्का, 531 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

निचलौल क्षेत्र की बेटी ने रचा सफलता का नया अध्याय, परिवार और गुरुजनों को दिया…

5 hours ago

ग्राम प्रधान संगठन ने ज्ञापन भेज कर कार्य पूरा करने का किया अपील

जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

5 hours ago

नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सीडीओ से लगाई गुहार

इंटरलॉकिंग सड़क बनने के चार माह बाद भी नहीं बनी नाली: जल-भराव से दर्जनों परिवार…

7 hours ago