ग्रामीणों ने श्रमदान कर की खनुआ नदी की साफ-सफाई

पथरदेवा/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के पकहां गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान मुरारी मोहन शाही के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पकहां घाट खनुआ नदी की साफ सफाई का कार्य किया। इस दौरान ग्रामीणों ने नाव और फावड़ा चलाकर श्रमदान किया और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शपथ ली।
ग्रामीणों ने नदी के अंदर शैवाल, जलकुंभी समेत तट पर जमा घास और कूड़े कचरे की साफ सफाई की। इस दौरान ग्राम प्रधान मुरारी मोहन शाही ने आम जन से जल संचयन के लिए श्रमदान की अपील की और वर्षा ऋतु के पहले नदी की साफ सफाई से जल स्तर और बहाव अवरुद्ध न हो सके, इसके लिए प्रयास किया।


ग्राम प्रधान मुरारी मोहन शाही ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए सरकार, संस्थाओं के प्रयास के साथ आम जनता की सहभागिता भी जरूरी है। नदी की सफाई से जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और बाढ़ की स्थिति नहीं बनेगी।
इस इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुरारी मोहन शाही, अनूप शाही, राजन शाही, राजू गिरी, मनोज शाही, रमापति प्रसाद, नगेंदर यादव, मैफुल्ला साह, विसुनी साहनी, भूषण पटेल आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

1240 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…

48 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें सुनी गईं, 28 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…

58 minutes ago

आयुर्वेद इंटर्नशिप के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…

1 hour ago

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी जन-जन की जिम्मेदारी: लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा…

1 hour ago

अमर उजाला ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

1 hour ago

आस्था और परंपरा के संगम में सरयू तट पर गूंजा जिउतिया पूजन

पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…

2 hours ago