Categories: Uncategorized

डीएम ने की विद्युत व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा विद्युत विभाग और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ की गई।
पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अब तक सिर्फ 371 सोलर पैनल लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीएम सूर्यघर योजना हेतु वेंडर्स की संख्या बढ़ाने और प्रत्येक वेंडर प्रति माह लक्ष्य निर्धारित करते हुए सोलर प्लांट की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी वेंडर्स को सोलर प्लांट की क्षमता वार सूची तैयार कर उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर लगवाने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार–प्रसार का निर्देश दिया। कहा कि पीएम सूर्य घर शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना है, और इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान मासिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए विद्युत वसूली को बढ़ाने का निर्देश दिया। सभी एक्सईएन को हॉट- स्पॉट क्षेत्रों और उनमें स्थित ग्राम पंचायतों की सूची उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। डिफेक्टिव मीटरों को स्मार्ट मीटरों से प्रतिस्थापित करने का निर्देश दिया। शत–प्रतिशत वितरण ट्रांसफार्मर’ पर मीटर स्थापना का कार्य मई माह के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वास्तविक उपभोक्ताओं की संख्या को पता करते हुए विद्युत औपचारिक विद्युत संयोजन लगाना सुनिश्चित करें, ताकि विद्युत चोरी को रोका जा सके।
इस दौरान बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत महराजगंज शैलेंद्र गौतम , पीओ नेडा गोविंद तिवारी सहित विद्युत विभाग और नेडा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

1240 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…

2 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें सुनी गईं, 28 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…

2 hours ago

आयुर्वेद इंटर्नशिप के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…

2 hours ago

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी जन-जन की जिम्मेदारी: लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा…

2 hours ago

अमर उजाला ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

2 hours ago

आस्था और परंपरा के संगम में सरयू तट पर गूंजा जिउतिया पूजन

पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…

2 hours ago