पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा प्रदर्शन कर दी चेतावनी

ओवरहेड टैंक से नहीं मिल रहा पानी, एक वर्ष से से जूझ रहे ग्रामीण

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मई की झुलसाती गर्मी और टंकी के नलों से गायब पानी ने तमकुही विकास खंड के राजापाकड़ गांव के लोगों का सब्र तोड़ दिया है। एक वर्ष से पेयजल के बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को शिवमंदिर परिसर में लगे नल के पास प्रदर्शन कर सरकार और विभाग को चेतावनी दी है कि, अविलंब जलापूर्ति बहाल की जाय अन्यथा व्यापक जनांदोलन किया जाएगा। उक्त विकास खंड के सेमरा हर्दोपट्टी, राजापाकड़, तारविशुनपुर व खलवापट्टी चार ग्राम पंचायतों की लगभग 18 हजार आबादी के लिए वर्ष 2014-15 में पूर्व न्यू पीएचसी सेमरा हर्दोपट्टी के समीप 2.86 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक बनाया गया था। 4.5 किलोलीटर क्षमता वाले इस टैंक से लगभग 30 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाकर एक दर्जन पुरवों में जलापूर्ति की व्यवस्था की गई थी। एक वर्ष पूर्व वहां पोखरा के तट से होकर गुजर रही पाइपलाइन के नीचे की मिट्टी को मछलियों द्वारा काट दिए जाने से राजापाकड़ को जाने वाली लाइन ध्वस्त हो गई, इसके चलते चार पुरवों की जलापूर्ति पूरी तरह बंद है। शेष तीन ग्राम पंचायतों की आपूर्ति भी टैंक के वाल्व खराब होने से बेहद अनियमित है। इसके बावजूद विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि एक साल से कोई सुधार कार्य तक शुरू नहीं हुआ। मंगलवार को सूखे पड़े नल के सामने प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण दिनेश्वर यादव, राजनारायण उर्फ चुन्नू मिश्र, राज यादव, रवींद्र यादव, डा. विजय श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, मुकेश यादव, पप्पू यादव, सत्यनारायण यादव आदि ने कहा कि अब इंतजार नहीं होगा, यदि शीघ्र जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो व्यापक जनांदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग व प्रशासन की होगी। इस संबंध में जलनिगम के अवर अभियंता हर्ष भट्ट ने कहा कि पोखरा के भीटा को मनरेगा से भरवाने का प्रबंध किया गया है। बुधवार को मौके पर निरीक्षण कर स्थायी समाधान का प्रयास होगा। जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की बात कही गई है परंतु ग्रामीणों का कहना है कि अब आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई और सूखे नलों से पानी चाहिए।

Karan Pandey

Recent Posts

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

1 minute ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

7 minutes ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

12 minutes ago

11 अप्रैल को महराजगंज-नौतनवां में दो बड़ी जन गोष्ठियां, सह सरकार्यवाह करेंगे संबोधन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 11 अप्रैल…

22 minutes ago

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

9 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

19 hours ago