प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाया लाखों के गोलमाल का आरोप

●लाभार्थियों ने 20–20 हजार प्रति आवास में धन उगाही का लगाया आरोप

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा बरौली में बुधवार को सोशल ऑडिट टीम की बैठक में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राम विजय पर मनरेगा तथा आवास में लाखों के गोलमाल करने का आरोप लगाया है ।
ग्राम सभा में जिले से पहुंचे बीआरपी चंद्र देव शुक्ल ने अपने टीम सदस्यों के साथ ग्राम सभा बरौली में आवास तथा मनरेगा में हुए विकास कार्यों का बारी–बारी से सत्यापन किया। इस दौरान ग्राम सभा में 2020-21 में 42 आवास में 4 अपूर्ण तथा शेष पूर्ण मिले।
इसी क्रम में 2021-22 में 10 आवास मिले जिसमें 4 अपूर्ण व 6 पूर्ण मिले। ऑडिट टीम की बैठक में सत्यापन के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आवास में 20–20 हजार रुपया लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
ग्रामवासी सोमनाथ पुत्र बुधिराम , राम उजागिर पुत्र सेतू समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रधान पर ₹20000 लेने का आरोप लगाया। इस दौरान गुड्डी पत्नी राजकुमार ने प्रधान पर आरोप लगाया कि मेरे खाते में आया हुआ ₹40000 प्रधान ने यह कह कर निकलवा लिए की यह किसी दूसरे के आवास का पैसा है। इसी तरह शौचालय के तमाम लाभार्थियों ने बताया कि प्रधान ने शौचालय के लिए आया ₹12000-12000 ले लिया और शौचालय आज तक नहीं बना। चंदा देवी का आवास सूची में नाम होने के बाद भी उसको आवास नहीं मिला। वह अपना जीवन आगनबाड़ी केंद्र में व्यतीत कर रही हैं। उनका घर भी बरसात से ध्वस्त हो गया है।
इसी प्रकार बैठक के दौरान तमाम घोटाले सामने आए हैं। इस अवसर पर राघव राम, विनोद, परशुराम, शीला त्रिपाठी, रोजगार सेवक पृथ्वीनाथ समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

6 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

6 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

7 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

7 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

9 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

9 hours ago