वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा, तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत समस्त तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर ली जाए।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को अवगत कराया कि जनपद में दो नगर पालिका परिषद एवं 15 नगर पंचायत है, जिनमें चुनाव होना है। इनमें से नगर पंचायत पथरदेवा, बैतालपुर, तरकुलवा, हेतिमपुर, मदनपुर, भलुअनी का गठन हाल के दिनों में हुआ है। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य आयोग के दिशा निर्देशानुसार किया जा रहा है। नगर निकाय चुनाव में कुल 262 वार्ड में 196 मतदान केंद्र व 566 मतदान स्थल प्रस्तावित हैं। इन समस्त 17 नगर निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 4,28,191 है। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम।प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम न्यायिक मंजूर अहमद अंसारी तथा अमरेश कुमार उपास्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

6 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

6 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

6 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

6 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

8 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

8 hours ago