ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन कर मनरेगा के कार्यों का किया बहिष्कार

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)
प्रधानों ने मनरेगा का समय से भुगतान नहीं किए जाने पर सोमवार को ब्लाक परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री उ0प्र0सरकार को संबोधित 16सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी उतरौला सुमित सिंह को सौंपा।
प्रधान संघ ने ज्ञापन देकर मनरेगा में एनएमएमएस प्रणाली से हाजिरी पर रोक लगाने, मनरेगा से कराए गए सभी विकास कार्यों का शीघ्र भुगतान करने और पांच जनवरी से प्रत्येक ग्राम पंचायतों का मस्टररोल शून्य करने की मांग की है। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर संगठन आरपार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होगा।
प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि शासन के ढुलमुल रवैये से सभी ग्राम प्रधान आहत है। 9 जनवरी से ब्लॉक के सभी ग्राम सभाओं में काम बंद कर हड़ताल शुरू किया जा रहा है। मांगें न पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा इससे पूर्व ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष ज्ञानेंद्र वर्मा के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने बैठक की। बैठक में सभी ग्राम प्रधानों ने मनरेगा के विकास कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस दौरान बहलोल नियाजी,कुर्बान अली,शहजादे हुसैन,खालिद उमर खां,मुमताज अहमद खां,छोटे सिद्दीकी,अमरनाथ वर्मा,सुधीर यादव, अवकात अली समेत अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

6 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

7 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

9 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

10 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

10 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

10 hours ago