उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए सोमवार से विशेष टीकाकरण अभियान का
शुभारंभ उपकेंद्र पिपरा एकडंगा, सकरा पाठक में अधीक्षक डॉ सी पी सिंह व बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्येंद्र सिंह द्वारा नवजात शिशु शिवम को पोलियो का खुराक पिला कर किया गया।
अधीक्षक डॉ सी पी सिंह ने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान का पहला चरण नौ जनवरी से शुरू हो गया है। जो 20 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों को 13 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए 11 प्रकार के टीके बच्चों को लगाए जाते हैं। इसमें कोरोना वक्सीन से छूटे बच्चों का भी टीकाकरण होगा। दूसरा चरण 13 से 24 फरवरी व तीसरा चरण 13 से 24 मार्च तक चलेगा। प्रथम चरण के लिए आशा एवं एएनएम के माध्यम से हेड काउंट सर्वे पूरा कर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अलावा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम हर बुधवार और शनिवार को पूर्व की तरह चलेगा। इस दौरान अशुतोष उपाध्याय, कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी माधुरी यादव, डब्ल्यू एच ओ अनुपम पांडे , एएनएम पूजा यादव एनम, आशा मिशलावती मौजूद रहे।
जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…
कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…
Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…
Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…