ग्राम प्रधान सागर पासवान का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बलिया उत्तर क्षेत्र के ग्राम प्रधान सागर पासवान का लंबी बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका लगातार इलाज किया जा रहा था। रविवार शाम करीब 5:00 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे उनका अंतिम संस्कार बलिया स्थित हनुमान मंदिर के पास सरयू नदी के तट पर किया गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
स्वर्गीय सागर पासवान की आयु लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गांव के विकास के लिए कई सराहनीय कार्य किए, जिससे वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
उनके परिवार में बेटियां तथा एक लगभग 5 वर्षीय छोटा पुत्र है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। इस दुखद घटना से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।
इस अवसर पर प्रहलाद जी, मास्टर साहब, सुनील पांडे, सोनू पांडे, सदानंद कुशवाहा, डॉ. नवनाथ, सोनू साहनी, बृज किशोर (मास्टर), डॉ. रामानुज, तेज बहादुर (कोटेदार), पवन कुमार, गामा प्रसाद, गौरव शर्मा सहित समस्त ग्रामवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आम तोड़ने से मना करने पर शिक्षक की जमकर पिटाई

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कपरवार नौकाटोला निवासी रिटायर्ड शिक्षक, जयप्रकाश श्रीवास्तव के घर…

16 hours ago

पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने हंसिए से काटा अपना गला

हालत गंभीर: जिला अस्पताल रेफर, श्यामदेउरवां क्षेत्र में मचा हड़कंप महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के…

16 hours ago

ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, मझौली राज निवासी बृजेश कुमार के रूप में हुई पहचान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी रेलवे फाटक पर शुक्रवार को एक हृदयविदारक…

16 hours ago

जंगल के बीच सर्राफा कारोबारी पर हमला

बदमाशों ने घेरकर की बेरहमी से पिटाई, सोने- चांदी के जेवरात व बाइक लेकर फरार…

16 hours ago

रोडवेज बस डिपो में दर्दनाक हादसा: ग्राम न्यायालय निचलौल के वरिष्ठ लिपिक की बस चपेट में आने से मौत

बस पकड़ने पहुंचे थे न्यायालय कर्मी, हादसे के बाद न्यायिक परिवार में शोक की लहर…

2 days ago

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के पिपरा जटामपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल-अनुकूल कानूनी सेवाओं के…

2 days ago