संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशानुरूप गांवों में ग्राम अदालत के आयोजन का समुचित प्रचार-प्रसार करा कर ग्राम चौपाल का आयोजन कर गांव की चकबन्दी योजना सम्बंधित शिकायतों को सुनने तथा यथा सम्भव स्थल पर ही समस्या का निराकरण कराया जाएगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में माह दिसम्बर 2024 में ग्राम चौपाल आयोजित किये जाएगें। उन्होंने बताया कि तहसील धनघटा अन्तर्गत ग्राम अशरफपुर में दिनांक 07 दिसम्बर 2024 को, ग्राम रामपुर में दिनांक 10 दिसम्बर 2024 को, ग्राम तिनहरी में दिनांक 12 दिसम्बर 2024 को, ग्राम दीपपुर में दिनांक 24 दिसम्बर 2024 को तथा तहसील खलीलाबाद अन्तर्गत ग्राम मोहम्मदपुर कठार में दिनांक 17 दिसम्बर 2024 को, ग्राम चान्दीडीहा में दिनांक 19 दिसम्बर 2024 को एवं ग्राम भदाह में दिनांक 28 दिसम्बर 2024 को चौपाल आयोजित किये जाएगें।
मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…