विकसित भारत संकल्प यात्रा का नगरपालिका में हुआ शुभारंभ

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को नगरपालिका बरहज स्थित श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज आश्रम के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका बाबा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, अनन्त पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास महाराज द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ विकसित संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चन्द्रकृष्ण पाण्डेय ने कहा कि भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकसित भारत के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही है, यह योजनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका परिषद कटिबद्ध है।इसी क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशु विभाग के डॉक्टर अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य से संबंधित पशुओं के लिए सरकार द्वारा दवा आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं।जबकि नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा हर क्षेत्र में विकास का आयाम स्थापित किया जा रहा है, बरहज नगरपालिका में प्रधानमंत्री मोदी के आवास योजना का लाभ अधिकांश लोगों को मिल चुका है क्षेत्र का विस्तार हुआ है जो लोग बचे हुए हैं उनको भी आवास उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है, छोटे-मोटे व्यवसाईयों के लिए 10000 तक के ऋण भी नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मोदी एवं योगी की डबल इंजन की सरकार द्वारा देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। श्वेता जायसवाल ने कहा कि हाथ से हाथ मिलाकर, भारत को मजबूत बनाये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक मिश्रा शाका बाबा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है 2047 तक संपूर्ण भारत विकास का एक नया आयाम लिखेगा। मोदी और योगी की योजनाओं का लाभ समाज के सबसे निचले तबके के व्यक्ति को मिल रहा है, सरकार की सारी योजनाएं गरीबों, असहायो, कमजोर वर्ग के लोगों के लिए संचालित है जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेयदास ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन में देश मे विकास कार्य चल रहा है जो प्रति गरीबों तक सीधे पहुंच रहा है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो ,आयुष्मान कार्ड हो ,उज्जवला गैस कनेक्शन, गरीबों के लिए ऋण उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य संबंधी सेवा ,एवं रोजगार संबंधी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा उज्जवला गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री ऋण योजना का लाभ मंच पर लाभार्थियों को दिया गया। कार्यक्रम में रोजगार पीएम योजना, आवास योजना ,ब्लॉक स्वास्थ्य मेला ,पशुपालन विभाग, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य विभाग ,बाल पुष्टाहार विभाग ,के साथ-साथ अन्य कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।इस दौरान मनोज गुप्ता, श्रवण कुमार, रामशरण, विश्राम, राजेश जायसवाल, आनंद सिंह, महेश यादव, रतन वर्मा, संपूर्णानंद सहित समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शंभू दयाल भारती ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

10 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

10 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago