मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड मऊ का चुनाव निकेस सिंह जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मऊ, निर्वाचन अधिकारी व गिरजा शंकर मिश्र अपर जिला सहकारी अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ ।
जिसमें विजय नारायण शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सभापति व रामविलास चौहान उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि संचालक सदस्य के रूप में कोपागंज से अखिलेश तिवारी, रतनपुरा से अनिल कुमार, मोहम्मदाबाद से उमाशंकर सिंह, परदहां से ग्रामती देवी, दोहरीघाट से दिनेश, घोसी से रविशंकर, विशेष क्षेत्र से संगीता सिंह, बड़राव
से कंचन सिंह, मऊ से संध्या गुप्ता तथा शासन से जय नारायण राय नामित हुए ।
इसके साथ ही सहकारी बैंक लिमिटेड के लिए पियूष साहनी व रीता देवी को नामित सदस्य भेजा गया।
पीसीएफ के लिए अशोक कुमार सिंह व योगेंद्र को भेजा गया। पीसीयू के लिए दिनेश व उमाशंकर सिंह को भेजा गया। इफको के लिए सचिंद्र सिंह को गया। इस अवसर पर
मनोज राय जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व विधायक विजय राजभर, गनेश सिंह, संजय पाण्डेय, आनंद प्रताप सिंह, सत्य मित्र सिंह, दिनेश गुप्ता, लक्ष्मी चौहान, अरुण कुमार, जगत सिंह, अंजनी सिंह, रामाश्रय मौर्य, नूपुर अग्रवाल,आनंद सिंह रैकवार, संजय पाण्डेय, योगेश सिंह, राघवेंद्र राय शर्मा, पीयूष साहनी सहित तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चुनाव सम्बन्धित कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार से सकुशल संपन्न हुआ।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…
गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…
फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…