मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के साथ कहीं किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो जिसको लेकर शासन द्वारा मिशन शक्ति योजना के तहत विभिन्न गाँवो में चौपाल लगाकर महिला सशक्तिकरण और उनकी समस्याओ को सुनकर मामले का निदान करा रही है।
मंगलवार को स्थानीय ब्लाक के खैराबाद पुलिस चौकी पर गांव समेत आसपास के महिलाओं को जागरूक करते हुए पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी, सीसीटीएनएस प्रभारी अब्दुल रब समेत महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों का बोध कराया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय विक्रम सिंह ने बताया कि आप किसी भी समस्या के लिए हमारे थाने पर बने हुए महिला हेल्पलाइन एवं महिला कांस्टेबल से संपर्क कर अपनी समस्या को बताएंगे, जिसका शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अबू हुरैरा समेत चौकी प्रभारी आदर्श श्रीवास्तव एवं समस्त महिला कांस्टेबल मौजूद रही।
सांकेतिक पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है…
भारत की बेटियों का तीरंदाजी में कमाल, चीन को पछाड़कर जीता गोल्ड; परफेक्ट-10 से वर्ल्ड…
नारी शक्ति के लिए कानूनों का कवच, फिर भी पितृसत्ता की जड़ें क्यों मजबूत? संसद,…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। देश के ख्यात शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी को वर्ष…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र में…
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा प्लान, 30 ईवी रोड स्वीपर खरीदने को मंजूरी;…