साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 24 घंटे में वापस मिले 10 हजार रुपये, थाना चौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई

राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई टीम, पूरी धनराशि खाते में कराई वापस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की सक्रियता के चलते पीड़ित को महज 24 घंटे के भीतर राहत मिल गई।

जानकारी के अनुसार थाना चौक क्षेत्र निवासी सद्दाम हुसैन के क्रेडिट कार्ड से 12 जून को 10 हजार रुपये की अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर साइबर ठगी की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना चौक की साइबर टीम सक्रिय हो गई। टीम ने संबंधित बैंक एवं अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर तकनीकी और वित्तीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप ठगी गई 10 हजार रुपये की पूरी धनराशि 13 जून को पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह तथा कांस्टेबल विशाल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

22 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago