संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उदया इंटरनेशनल स्कूल भुजैनी और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खलीलाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इसके उन्मूलन के लिए जागरूक किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और आपातकालीन सहायता से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 181, 112, 1930, 108 और 102 के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के समापन पर जिला मिशन समन्वयक मोनिका शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह का विरोध करने और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मोनिका शुक्ला, जेंडर स्पेशलिस्ट अमन कुमार, उदया इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ. मुकेश रंजन सिंह, कॉर्डिनेटर मनप्रीत सिंह, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन प्रतिभा, गीता सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हाथरस (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से…
बेटी की शादी के बाद अब सरेंडर की तैयारी! मोकामा विधायक अनंत सिंह के अगले…
AI निर्मित कोडरमा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार की सुबह…
Ai निर्मित संसद की 850 सीटों वाली सियासी बिसात! यूपी-बिहार में बढ़ेगी ताकत या दक्षिण…
543 से 850 सीटों तक विस्तार, महिला आरक्षण और परिसीमन पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने 2029 के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के…