संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की दी गयी सीख
अधिकार के साथ ही कर्तव्यों के प्रति सचेत होना होगा
संविधान पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
आज संविधान पर आशा लाइब्रेरी भंदहा कला कैथी में “हम भारत लोग ” विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर लाइब्रेरी की छात्राओं ने भारतीय संविधान की विशेताओं पर प्रकाश डाला। परिचर्चा में अतिथि के रूप में आये वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए उसके संविधान का अत्यधिक महत्व होता है । व्यवस्थित संविधान देश की मजबूती और विकास का द्योतक है । बच्चों को संविधान में प्रदत्त अपने अधिकारों को जानना चाहिए जिससे वे बड़े होकर जनहित में आमजन को जागरूक कर सकें । वक्ताओं ने कहा कि अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों के प्रति भी सचेत रहना ही एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है । इस अवसर पर कठपुतली कलाकार मिथिलेश दुबे द्वारा संविधान पर प्रकाशित विभिन्न पुस्तकों को प्रदर्शनी भी लगाई गई। आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया।
जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से मिलेगी निजात, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…
देवरिया में जाम और जर्जर सड़कों का डबल अटैक! मरीजों की सांसें अटक रहीं, छात्रों…
सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार! हर पैकेट पर अलग लाल हेक्सागन चेतावनी…
त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…