Monday, February 23, 2026
HomeUncategorizedगौ-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने जिला कारागार में नवनिर्मित गौ-आश्रय का निरीक्षण

गौ-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने जिला कारागार में नवनिर्मित गौ-आश्रय का निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गो-सेवा आयोग, लखनऊ उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने जिला कारागार में नवनिर्मित गो-आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष गो-सेवा आयोग द्वारा गोवंश संरक्षण एवं गोवंशों हेतु मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा गो-आश्रय स्थल पर गोवंशो के चढ़ने, उतरने हेतु एक अतिरिक्त स्लैप निर्मित करने हेतु निर्देशित किया गया।
उपाध्यक्ष द्वारा इस नये निराश्रित गो-वंशो के संरक्षण हेतु जिला कारागार में नवनिर्मित गो-शाला पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुरेश कुमार तिवारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खलीलाबाद, खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद एवं जेल अधीक्षक, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव बनकटिया तथा जनपद से नामित गो-सेवा प्रेमी श्याम नरायण तिवारी, मनोज मिश्र आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments