Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिकंदरपुर के वाहन मिस्त्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में...

सिकंदरपुर के वाहन मिस्त्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

उच्वार गांव निवासी 45 वर्षीय वाहन मिस्त्री दिलीप राम की शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह रोज की तरह अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे।
45 वर्षिय दिलीप राम सिकंदरपुर नगर रोड स्थित एक गाड़ी मरम्मत की दुकान में कार्यरत थे। शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे वह घर के लिए निकले थे। जैसे ही वह इंद्रासनी फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां दिलीप राम के मृत शरीर को देख उनका बुरा हाल हो गया। पत्नी शिमला देवी बेसुध हो गईं, वहीं उनका बड़ा बेटा आदित्य अपने पिता के शव से लिपटकर बिलख-बिलखकर रोने लगा। 65 वर्षीय पिता धनजी राम भी अपने इकलौते बेटे को खोकर फूट-फूट कर रोते रहे।
दिलीप राम परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह अपने मिस्त्री के कार्य से पत्नी, दो बेटे—आदित्य व प्रिंस, और बेटी खुशी का पालन-पोषण करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिलीप राम एक मिलनसार और संवेदनशील व्यक्ति थे। वे गायक भी थे और क्षेत्रीय आयोजनों में अक्सर अपनी कला का प्रदर्शन करते थे।
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश तिवारी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बलिया भेज दिया है और वाहन की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments