बहराइच (राष्ट्र के परम्परा) पयागपुर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकास खंड स्तर खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना है। उक्त खेलो हेतु जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई खेल समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार विकासखंड पयागपुर के खेल 31 दिसंबर 2024 को बीआरसी खेल मैदान में आयोजित किया जाएंगे उक्त खेल सब जूनियर (अंडर 16) जूनियर (अंडर 19) सीनियर(ओपन) वर्ग में होंगे खेलों में एथलेटिक्स कुश्ती भारोत्तोलन जूडो बैडमिंटन कबड्डी, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल कराया जाएगा। विकास खंड स्तर के विजेता खिलाड़ी 2,3 व 4 जनवरी को जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली जिलास्तरीय प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे
विकास खंड पयागपुर के सभी ग्राम पंचायत के इच्छुक खिलाड़ी विकासखंड पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी (मोबाइल नं0 9169162341) से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है। सभी खिलाड़ी अपने रजिस्ट्रेशन हेतु 30 दिसंबर तक अवश्य संपर्क कर ले जिससे 31 दिसंबर को सुव्यवस्थिति ढंग से प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा सके।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…