राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में वाराणसी का दमदार प्रदर्शन

वाराणसी की शानदार जीत, सिवान को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में वाराणसी की टीम ने सिवान (बिहार) को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम के मैदान में खेला गया, जहां खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को खूब रोमांचित किया।

ये भी पढ़ें – सनातन धर्म में सूर्य की महिमा: क्यों हैं सूर्य प्रत्यक्ष देव?

मैच का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजीत जायसवाल एवं बीआरडी बीडी कॉलेज बरहज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन के बाद जैसे ही खेल शुरू हुआ, वाराणसी की टीम ने शुरू से ही सिवान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पहले हाफ में वाराणसी ने लगातार हमले किए, लेकिन सिवान की मजबूत रक्षा पंक्ति के चलते कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।
दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही खेल का रुख पूरी तरह बदल गया। दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में वाराणसी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और तेज आक्रमण के दम पर लगातार दो गोल दाग दिए। इन गोलों ने सिवान की टीम को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया। इसके बाद सिवान ने वापसी की कोशिश की, लेकिन वाराणसी की सशक्त डिफेंस और गोलकीपर की सतर्कता के आगे उनकी एक न चली।

ये भी पढ़ें – युवाओं को अधिकार और कर्तव्य 6समझाने पर रहेगा विशेष फोकस

निर्धारित समय तक स्कोर बरकरार रहने के साथ ही वाराणसी ने यह मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में रेफरी की भूमिका में मकसूद आलम ने निष्पक्ष निर्णय देकर खेल को सुचारू रूप से संपन्न कराया। आयोजन को सफल बनाने में केशव तिवारी, मैनेजर तिवारी, प्रदीप जायसवाल, मुरारी अग्रवाल, दिलीप मद्धेशिया, महेश यादव, रमेश सिंह एवं मोहन मद्धेशिया सहित अन्य पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Editor CP pandey

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

5 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

5 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

10 hours ago