अवैध कटान का ग्रामीणों का विरोध,वन विभाग पर मिलीभगत के आरोप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खंड सेमरियावा अंतर्गत बुधा खुर्द गांव में अवैध कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि कुछ वनकर्मी वन माफियाओं से मिलीभगत कर हरे-भरे पेड़ों को सूखा बताकर कटवा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की हरियाली तेजी से नष्ट हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, लगातार हो रही कटान से कई बाग-बगीचे समाप्ति की कगार पर पहुंच चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बुधा खुर्द चौराहे पर हरे आम के पेड़ की कटान होते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और कड़ा विरोध दर्ज कराया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने हरे पेड़ काटे जाने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें – ग्रह-नक्षत्रों की चाल और राशियों के स्वामी ग्रहों के प्रभाव

मौके पर जांच के बाद हरे आम के पेड़ की कटान पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जारी अवैध कटान वन विभाग कर्मियों और पुलिस की कथित मिलीभगत के कारण ही संभव हो पा रही है, जिससे माफिया बेखौफ होकर पेड़ों की कटाई कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध कटान में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि पर्यावरण और हरियाली को बचाया जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय सलाहकार विवेक सोनी क पिता का निधन, शोक की लहर

संघ के पदाधिकारियों ने जताया गहरा दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना…

3 hours ago

तेजाब फेंकने और अपहरण के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, 50 हजार जुर्माना

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, चिलुआताल थाने में…

3 hours ago

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

5 hours ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

6 hours ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

6 hours ago