सड़क सुरक्षा माह में सख्त कदम: संत कबीर नगर में लागू हुआ “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में जिले भर में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया गया, जिससे यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता के साथ-साथ अनुशासन भी स्थापित किया जा सके।

ये भी पढ़ें – मध्यस्थता से सुलझा पति-पत्नी का पारिवारिक विवाद, साथ रहने का लिया संकल्प

यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियंम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाया गया। अभियान के तहत सभी पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट पहने किसी भी दोपहिया वाहन चालक को ईंधन न दिया जाए। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
अभियान के दौरान यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों और पेट्रोल पंपों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को रोककर हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कई स्थानों पर चालकों ने हेलमेट न होने पर मौके पर ही नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें – श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टेशनों पर बढ़ाई गई निगरानी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान संत कबीर नगर” का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना, दोपहिया वाहन चालकों की जान बचाना और आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।प्रशासन नेजनपदवासियों से अपील की है कि वे स्वयं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखें, हमेशा मानक हेलमेट पहनें और नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

7 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

7 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago