कोषागार में मनाया गया वन महोत्सव

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ’ अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में 01 जुलाई से 07 जुलाई तक ‘एक पेड़ मॉं के नाम थीम पर वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को कोषागार परिसर में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनन्द दूबे ने कोषागार कर्मियों, डीएफ़ओ व अन्य वनकर्मियों के साथ मनाया। कोषागार परिसर में आम, महुआ, ऑवला, महोगनी, आदि पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी दूबे ने अपील किया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक वृक्ष मॉं के नाम पर लगाएँ। सम्भव हो तो जितना हो सके अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें तथा उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। डीएफ़ओ विमल कुमार आनन्द ने बताया कि इस वर्ष 20 जुलाई को समस्त विभागों को अपने लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण करना है। सबसे यह भी अपील किया है कि रोपण के बाद वृक्षों के सुरक्षित रखने में अपना अमुल्य योगदान दें। वेदों में भी कहा गया है। ‘‘एक वृक्ष सौ पुत्र समाना‘‘ अर्थात वृक्ष भी पुत्रों के समान ही जीवन के लिए आधार प्रदान करते है। वृक्ष ही जीवन के आधार है। अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण कर धरा को हरा भरा बनाने में सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें। उक्त कार्यक्रम में वन विभाग से उप प्रभागीय वनाधिकारी, बलिया/रसड़ा उर्वशी, क्षेत्रीय वन अधिकारी ज्योंति यादव, भुपेन्द्र कुमार तिवारी, वन दरोगा अखण्ड प्रताप सिंह, राकेश शर्मा, वन रक्षक मंगलदेव सिंह, शलभ उपाध्याय, दतात्रेय सिंह आदि थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

7 hours ago