भगवान जगन्नाथ जी की निकली भव्य रथयात्रा

जयकारों से गूँज उठा वायुमंडल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भगवान जगन्नाथ रविवार को रथ पर सवार होकर नगर में घूमे और श्रद्धालुओं को दर्शन दिया। अपने आराध्य देव के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालु घरों से बाहर निकल आए। महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथ खींच पुण्य के भागी बने। घरों के सामने पूजा की थाली लेकर भक्तगण इंतजार करते रहे। भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचते ही पूजन अर्चन कर लोक मंगल की कामना की।
परंपरागत ढंग से नीलकंठ महादेव मंदिर पटेल नगर से पुजारी मुन्नादास व बांके बिहारी मंगर साह सोना मंदिर आजाद नगर दक्षिणी से पुजारी दिलीप पांडेय की देखरेख में भगवान अलग-अलग रथों पर सवार होकर झमाझम बारिश के बीच नगर भ्रमण के लिए निकले। नीलकंठ मंदिर से पुराना बरहज, पटेल नगर होते हुए रथयात्रा हनुमान गढ़ी पहुंचा, जहां भगवान का मिलन सोना मंदिर पर रथ में सवार होकर निकले प्रभु से हुआ। जगह जगह लोगों ने भगवान सहित श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। श्रद्धालुओं के बीच रथ खींचने की होड़ लगी रही। हर कोई रथ को खींचकर खुद को धन्य कर रहा था। झमाझम बारिश के बिच गाजे-बाजे, मनोहारी नृत्य झांकी के साथ निकली रथ यात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और गजब का उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह रथ को रोकवा कर पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा की और आरती उतारी तो महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा की। यात्रा के दौरान स्थानीय और बाहर से बुलाए कलाकारों ने मनोहारी झांकी प्रस्तुत की और नृत्य से सबका मन मोह लिया। यात्रा राधा कृष्ण मंदिर, पोस्ट आफिस, मुख्य चौक, अटल तिराहा, बस स्टेशन होते हुए आश्रम मोड़ पहुंची। वहां से रथ अपने-अपने मंदिर वापस लौटा गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इस दौरान शिवसहाय बरनवाल, अजीत जायसवाल,जितेंद्र भारत, दिनेश पाठक, श्यामसुंदर जायसवाल,धर्मेंद्र जायसवाल,मदन गुप्ता, विवेक गुप्ता, राजेश निषाद, उमेश यादव, शंभु दयाल भारती, हरिशंकर चौरसिया,अनिल चौरसिया, प्रदीप मद्धेशिया, छट्ठू चौरसिया, प्रदीप जायसवाला, जितेन्द्र जायसवाल, नंदलाल निषाद, दीनानाथ निषाद, भरमल गोंड आदि सैकड़ों श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

5 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

21 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

21 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

21 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

21 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

21 hours ago