Monday, February 16, 2026
HomeUncategorizedवैष्णो देवी यात्रा 16वें दिन भी स्थगित, मरम्मत कार्य अंतिम चरण में

वैष्णो देवी यात्रा 16वें दिन भी स्थगित, मरम्मत कार्य अंतिम चरण में

मां वैष्णवी की यात्रा के लिए मुख्य द्वार

जम्मू-कश्मीर(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार 16वें दिन भी स्थगित रही। हालांकि जम्मू क्षेत्र में मौसम की स्थिति में अब काफी सुधार देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि 26 अगस्त को कटरा बेल्ट की त्रिकुटा पहाड़ियों के अधकुवारी क्षेत्र में बादल फटने के कारण हुए भीषण भूस्खलन में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए थे। हादसे के तुरंत बाद प्रशासन ने यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि गुफा मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर अधिकांश मरम्मत और सफाई का काम अब लगभग पूरा हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार या रविवार तक यात्रा पुनः शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा शुरू करने का निर्णय पूरी तरह हालात की समीक्षा और सुरक्षा इंतज़ामों के आधार पर ही लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments