उत्तर प्रदेश आज सभी संसाधनों से परिपूर्ण और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर : विजय लक्ष्मी गौतम

प्रभारी मंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का किया शुभारम्भ

उ.प्र. दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, जिला पचांयत अध्यक्ष बलराम यादव, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हॉल में ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस’’ कार्यक्रम आयोजित समारोह का दीप प्रज्जवलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, जिला पचांयत अध्यक्ष बलराम यादव, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों व स्वंय सहायता समूह द्वारा उनके उत्पादों, योजनाओं से सम्बंधित लगाये गये प्रदर्शनी, स्टॉल का अवलोकन करते हुए आवश्यक मार्ग दर्शन दिया। उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के शुभारम्भ अवसर पर प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा लगाये गये स्टाल का अवलोकन करते हुए महिलाओं एवं बच्चों का अन्नप्रासन व गोद भराई की गयी।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज सभी संसाधनों से परिपूर्ण है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, उत्तर प्रदेश अपने आप में बृहद सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि हम सभी को व्यक्तिगत रूप से अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों का उत्साहपूर्वक निर्वहन करते हुए अपने स्तर पर ही बेहतर करने का प्रयास करना है तभी हमारा प्रदेश विकास की नई उचाईयों को छूयेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनपद एवं प्रदेश के चौमुखी विकास में अपना बेहतर योगदान देने की अपील भी किया। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस आज इसलिए मनाया जा रहा है क्योकि आज प्रदेश बदलता हुआ नजर आ रहा है 25 करोड़ आबादी वाला राज्य होने के साथ-साथ प्रकृति भी अनुकूल है इसलिए यहा सभी ऋषिमुनि भगवान, कवि जन्म लियें। देश के स्वतत्रता संग्राम में उ0प्र0 के बीर नारियों सहित देश भक्तों की अहम भूमिका रही है। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यहां पर व्यापारी अपने व्यापार के साथ-साथ अपने को सुरक्षित भी महशूश कर रहे है। 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में दंगा नियत्रंण हो रही विचारधार बदल रही है। समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज गौरव का क्षण है कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के उद्यमियों को गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बच्चों को सुन्दर प्रस्तुतिकरण पर उनकों धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया।
विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों सहित सभी जनमानस को शुभकामना देते हुए हृदय से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज गौरव का विषय है उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुझे यह कहने पर हर्ष हो रहा है कि हमारा प्रदेश भगवान राम, भगवान कृष्ण, ऋषिमुनि का प्रदेश है। महान कबीर दास, सूरदास, तुलसीदास आदि ने जन्म लिया है इसी कारण यह प्रदेश धन्य है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 1950 को यह प्रदेश उत्तर प्रदेश के नाम से बना है इस लिए 24 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाता है। मई 2017 से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।


उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में जनपद के विभिन्न विकास विभागों जैसे- बाल विकास पुष्टाहार विभाग, पचायतीराज विभाग, ग्राम विकास विभाग, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, महिला कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण, पिछड़ा वर्ग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, उद्यान विभाग, मत्स्य पालन, कृषि विभाग, भूमि संरक्षण, नगरीय विकास विभाग, सेवायोजन, कौशल विकास विभाग, सूचना विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा उनके योजनाओं से सम्बंधित उत्पादों का स्टाल/प्रदर्शनी के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। समारोह में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभाग से सम्बंधित योजनाओं को विस्तार से बताया गया।
मंत्री एवं विधायक मेंहदावल द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा चित्र कला प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता में सुन्दर प्रस्तुति के कारण मेमेन्टों देकर सम्मानित किया गया है तथा ओ0डी0ओ0पी0 टूलकिट प्रशिक्षण प्राप्त 06 लाभार्थियों को टूलकिट एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत 05 लाभार्थियों को 05-05 लाख रूपये का डेमो चेक एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यकत्रियों द्वारा अच्छे कार्य करने वाले 06 आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, डी0एफ0ओ0 हरिकेश नारायण यादव, जिला विकास अधिकारी/डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 जीशान रिजवी, डी0सी0 मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पी0डी0 संजय नायक, उप कृषि निदेकश डा0 राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं काफी भारी संख्या में महिलाएं, छात्र-छात्रांए आदि उपस्थित रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

3 minutes ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

10 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

11 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

11 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

11 hours ago