Categories: Uncategorized

मुलायम सिंह यादव पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर किया धरना प्रदर्शन

महंत राजू दास का पुतला फूंका और उनके गिरफ्तारी की मांग उठाई

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जलालाबाद में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर की टिप्पणी को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर महंत राजूदास का पुतला फूंकाते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही गिरफ्तारी की मांग उठाई। करीब 12 बजे समाजवादी छात्र सभा, युवजन सभा, लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता जलालाबाद विधानसभा के अध्यक्ष सूरजपाल यादव के नेतृत्व में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के निकट एकत्रित हुए, सपाईयों ने पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले महंत राजूदास का विरोध जताया। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीबों, असहायों, मजलूमों, वंचितों के नेता रहे हैं। उन पर अमर्यादित टिप्पणी को उनकी पार्टी का कार्यकर्ता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। तत्पश्चात कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर कार्यकर्ता मुख्य चौराहे से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार को दिया और कार्यकर्ताओं ने आरोपी महंत की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई। ईस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय पुलिस बल के साथ उनके साथ चल रहे थे। इस अवसर पर सूरजपाल यादव के अलावा राम गुप्ता, साहब खान, विजय कुशवाहा, मंसाराम, कमलेश, विवेक, अंकित यादव, राजकुमार, हरनाम सिंह, चरण सिंह यादव, रामवीर सिंह सोमवंशी आदि लोग मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

3 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

4 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

4 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

5 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

5 hours ago