सुखपुरा थाने की फोर्स लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में बसंतपुर पहुंची पुलिस टीम, लेकिन बैरंग ही वापस लौटना पड़ा – अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार

सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

पिछले दिनों बसंतपुर गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की निर्मम हत्या किए जाने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। इस दर्दनाक घटना से आक्रोशित होकर गांव की सैकड़ों महिलाओं ने स्वयं आगे बढ़कर अवैध शराब की भट्ठियों पर धावा बोला और शराब बनाने के उपकरणों को तोड़कर नष्ट कर दिया था। इस साहसिक कदम की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। को होली से एक दिन पूर्व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सुखपुरा थाने की पुलिस फोर्स ने बसंतपुर गांव पहुंचकर अवैध शराब कारोबार के संभावित स्थानों पर दबिश दी। हालांकि पुलिस टीम को मौके पर कोई अवैध सामग्री नहीं मिली और कथित शराब कारोबारी पहले ही फरार हो चुके थे। कार्रवाई के दौरान गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी से आम जनता ने राहत की सांस ली।
गांव की महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के कारण उन्हें और उनके बच्चों को आए दिन शराबियों के उत्पात का सामना करना पड़ता है। घरेलू हिंसा की घटनाएं आम हो गई थीं। बीते कुछ वर्षों में छह-सात लोगों की मौत भी कथित रूप से जहरीली शराब के सेवन से हो चुकी है। इससे त्रस्त होकर महिलाओं ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए शराबबंदी की मुहिम शुरू की। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि शराब कारोबारी खुलेआम कारोबार करते हैं और रोकने पर धमकी देते हैं। यहां तक कि वे प्रशासन को प्रतिमाह रुपये देने की बात कहकर उल्टा फंसाने की चेतावनी भी देते थे। महिलाओं के आंदोलन को देखते हुए गांव के संभ्रांत लोग और ग्राम प्रधान भी उनके समर्थन में सामने आए। ग्राम प्रधान ने पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग से फोन पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।थाना सुखपुरा के प्रभारी निरीक्षक रत्नेश दुबे ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में इस तरह का कारोबार क्षेत्र में नहीं चलने दिया जाएगा।ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन की सख्ती से गांव में शांति और सुरक्षित माहौल स्थापित होगा, ताकि महिलाएं और बच्चे भयमुक्त जीवन जी सकें।

rkpshomnath

Recent Posts

आशा लाइब्रेरी संविधान पर परिचर्चा का आयोजन

संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की दी गयी सीख अधिकार के…

45 minutes ago

गांधी नगर वार्ड को मिली विकास की सौगात, सीसी रोड और नाली निर्माण शुरू

जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से मिलेगी निजात, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता…

51 minutes ago

विद्यालयों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर…

1 hour ago

कामकाजी पेशेवरों के लिए बीबीएयू में एमबीए का मौका, पंजीकरण शुरू

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

1 hour ago

देवरिया की सड़कों पर सफर या सजा? जाम, गड्ढों और भारी वाहनों ने बढ़ाई जनता की मुसीबत

देवरिया में जाम और जर्जर सड़कों का डबल अटैक! मरीजों की सांसें अटक रहीं, छात्रों…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा से यमुना प्रदूषण तक: जवाबदेही के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार! हर पैकेट पर अलग लाल हेक्सागन चेतावनी…

10 hours ago