Categories: Uncategorized

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद महराजगंज के हजारों शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराजगंज रिद्धी पांडेय को सौंपा। जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों को सरकार को मानना ही होगा क्योंकि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जब जब संघर्ष का शंखनाद किया है, तब तब सरकार को झुकना पड़ा है । सरकार शीघ्र पुरानी पेंशन को बहाल करते हुए अन्य सभी समस्याओं का समाधान करे। अन्यथा आगामी दिनों में शिक्षक लखनऊ धरना देने के लिए विवश होंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं पर विचार नहीं कर रहीं है इसलिए जरूरत है कि सभी शिक्षक एकजुटता से प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पूरी ताकत के साथ संघर्ष करें तभी सरकार हमारी मांगें मानेगी ।जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सभी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान ईमानदारी से बिना भेदभाव के कराता है।
धरने का संचालन करते हुए जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि 01 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली, 01 अप्रैल 2005 के पूर्व विज्ञापन भर्ती एवं 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के पुरानी पेंशन बहाली आदेश, शिक्षकों की पदोन्नति एवं चयन वेतनमान आदेश, विद्यालय समय 07 से 12 बजे करने,शिक्षकों की सामान्य स्थानांतरण करने,मानव संपदा पोर्टल के मॉड्यूल को अपडेट करके शिक्षकों के समस्त आदेश, चयन वेतनमान आज को अपडेट करने, जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की वजह से नामांकन में आ रही समस्याओं का समाधान करने, 01 अप्रैल 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों की सामूहिक बीमा कटौती को वापस करने, सामूहिक बीमा के धनराज 10 लाख करने, दिव्यांग वाहन भत्ता स्वीकृत करने एवं पुनरीक्षित वाहन भत्ता लागू करने तथा 17140 वेतनमान लागू करने जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस वजह से शिक्षकों में आक्रोश है। आज मजदूर दिवस के दिन पूरे प्रदेश में शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं।
धरने को ब्लाक अध्यक्ष राघवेंद्र पांडेय, धन प्रकाश त्रिपाठी, हरीश शाही,संजय यादव,अरविंद गुप्ता, वीरेंद्र सिंह,विजय प्रताप पांडेय,अलाउद्दीन खान,
विजय यादव,देवेंद्र मिश्र मनोज वर्मा,धन्नू चौहान, राजेश यादव,जगत सिंह,वीरेंद्र मौर्य,हरिश्चंद चौधरी,चंद्र भूषण पटेल ,अनूप कुमार, राजेश कुमार आदि शिक्षको ने संबोधित किया। इस दौरान कार्यसमिति के सदस्य बालमुकुंद पाठक, राकेश सिंह,
अमरेंद्र प्रताप सिंह,
आशीष सिंह,धीरज शाही,राजेश कुमार,
दुर्गेश पांडेय,संजय पटेल,राजन गुप्ता,
ऋषिकेश त्रिपाठी, तहसील प्रभारी डॉ.
सुधाकर राय ,नवीन शुक्ल,दिनेश मणि, सहप्रभारी विंध्याचल चौधरी,सतीश गुप्ता सहित जनपद के हजारों शिक्षक धरने में मौजूद रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…

1 hour ago

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

1 hour ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

1 hour ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

2 hours ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

2 hours ago