देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा ग्राम मधवापुर मोड़ के पास से मुखबिर की सूचना पर 01 पिक-अप वाहन संख्या BR 29GB 9526 से कुल 11 राशि गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया । बरामदगी के दौरान पिक-अप चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस टीम द्वारा कुल 11 राशि गोवंशीय पशुओं तथा पिक-अप वाहन को कब्जे में लेते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 142/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दी गई हैं । बरामद करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 छोटेलाल,उ0नि0 सत्यप्रकाश यादव,उ0नि0 वरूण सिंह,हे0का0 अरविन्द यादव,
का0 दीपक कुमार,का0 रविकान्त राजभर,का0 अखिलेश गुप्ता थाना बरियारपुर जनपद देवरिया आदि शामिल रहे ।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…
झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…
हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…