त्रि-दिवसीय आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘‘निवेश एवं रोजगार’’ निर्धारित
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस 24 जनवरी पर त्रि-दिवसीय ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस-2023″ समारोहपूर्वक जनपद में आयोजित किया जायेगा । इस गरिमामय आयोजन में समस्त विभागों द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। तथा इसके आयोजन की मुख्य थीम ‘‘निवेश एवं रोजगार” निर्धारित की गयी है। यह कार्यक्रम/समारोह राजकीय इंटर कालेज, देवरिया में 24 जनवरी को अपरान्ह्न 12 बजे प्रारम्भ होगा तथा 26 जनवरी तक चलेगा।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी व अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) को सहनोडल अधिकारी नामित किया गया है एवं संबंधित अधिकारियों को उनके कार्य दायित्व निर्धारित कर निर्देशित किया है कि वे आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करेगें। उक्त आयोजन के सफलतापूवर्क सम्पन्न कराये जाने हेतु उन्होंने कहा है कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…