पोषण पुनर्वास केंद्र के नवनिर्मित भवन का डीएम ने किया उद्घाटन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) के नए भवन का एमसीएच विंग का सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर शुभारम्भ किया । यहां कुपोषित बच्चों को इलाज के साथ अब मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस मोके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार का कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने पर जोर है। इसके लिए योजनाएं चलाई रही हैं और पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित किए गए हैं। केंद्र में कुपोषित बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जायेगा। यहां बच्चों के साथ माता को भी निशुल्क भोजन देने व रहने की सुविधा होगी। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के पुराने भवन में केंद्र स्थापित था। सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि एनआरसी को बेहतर स्वरूप व संसाधन से लैस किया गया है । केंद्र को एमसीएच विंग के तीसरे तले पर एसएनसीयू के समीप शिफ्ट किया गया है ।
मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने कहा केंद्र में दस बेड पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए दीवारों पर उनसे संबंधित आकर्षक चित्र लगाए गए हैं। उन्हें संतुलित आहार, विटामिन, मिनिरल पदार्थों का सेवन कराया जाएगा और इलाज किया जाएगा, ताकि बच्चा स्वस्थ हो जाए। बच्चों के साथ मां को भी रहने और भोजन के इंतजाम किए गए हैं ।
इस मौके पर सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीएमएस एचके मिश्रा, डीपीओ कृष्णकांत राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago