भवनों के मलबो को उठाने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करा कर वाहनो का करे प्रयोग- नगर आयुक्त

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नगर निगम गोरखपुर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अर्न्तगत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत निर्माण एवं विध्वंस सामग्रीयों एवं पुराने भवनों के मलबो के निस्तारण के लिए कई स्थलों पर स्टोर बनाये गयें है। नगर निगम, गोरखपुर द्वारा निर्माण एवं विध्वंस सामग्रीयों को एकत्रित करने हेतु सभी स्टोरो पर वाहनों की व्यवस्था की गयी है। इन वाहनो द्वारा महानगर के विभिन्न स्थलों से निर्माण एवं विध्वंस सामग्रीयों का अलग-अलग एकत्रीकरण करते हुए सी0 एण्ड डी0 वेस्ट सेन्टरों पर स्टोर कराया जा रहा है, जिनका आवश्यकतानुसार उपयोग करते हुए फिलिंग एवं अन्य कार्यो में लिया जाता है।
नगर निगम, गोरखपुर द्वारा महानगर वासियों की सुविधा के लिए पुराने भवनो के मलबो को उठाने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करा कर वाहनो के द्वारा परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। इन सामग्रियो का उपयोग सडको को बनाये जाने के लिए गड्ढो एवं जलभराव के स्थानों पर डाल कर लेवलिंग किया जाता है।
निर्माण एवं विध्वन्स सामग्रीयों के तहत सीमेन्ट, क्रंकीट, ईटे, सीमेन्ट के प्लास्टर, स्टील, दरवाजे खिडकियो के फ्रेम, छतो के मलबे, पत्थर, लकडी या लकडी छोटे टुकडे, लोहा, प्लास्टिक पैनल, टाइल, आदि का एकत्रीकरण कर आवश्यकतानुसार इनका उपयोग किया जाता है।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने जनता से अपील की है कि, अपने भवनों के पुराने मलबों को सडक पटरी पर एकत्र न कर नगर निगम द्वारा मलबा निस्तारण के वाहनों को निर्धारित शुल्क जमा करा कर हटवा दिया करे तथा निर्माण सम्बन्धित सामग्रीयों को भी अपने ही परिसर में रखे, अन्यथा सडक पटरी पर निर्माण सामग्रीयो को पाये जाने की स्थिति जहा एक तरफ सामग्री को नगर निगम जब्त कर लेगा, वही दूसरी तरफ परिवहन एवं अन्य शुल्क के रूप में जुर्माना भी वसूल करेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

7 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

7 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

8 hours ago