मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण व सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आरके भारद्वाज द्वारा संयुक्त रुप से पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के साथ एचआर इण्टर कालेज व प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
अधिकारीद्वय द्वारा बूथों के निरीक्षण के दौरान पोलिंग बूथों पर साफ-सफाई एवं शौचालय आदि को सुव्यवस्थित रखने, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, वैरकेटिंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ब्रजेश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात केशवनाथ, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद रामकृपाल सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव सहित राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

1 hour ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago