यूजीसी के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जिला मुख्यालय रहा बंद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। यूजीसी प्रावधानों के विरोध में रविवार को जिला मुख्यालय खलीलाबाद पूरी तरह बंद रहा। सवर्ण समाज के हजारों लोग सड़कों पर उतरे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि समाज को विभाजित करने वाला कोई भी कानून किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल मैदान से दोपहर में विशाल विरोध मार्च निकाला गया, जो मेंहदावल बाईपास चौक पहुंचा। वहां धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के विवादित प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की।
धरना स्थल पर युवा नेता शुभम राय ने कहा कि यूजीसी के नाम पर ऐसे प्रावधान लागू करने की कोशिश की जा रही है, जो समाज को बांटने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता की रक्षा के लिए है। यदि ऐसे प्रावधान वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में सवर्ण समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लिया, जिससे आंदोलन ऐतिहासिक बन गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण बना रहा, वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

11 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

19 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago