महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवा तिवारी में फॉर्मर रजिस्ट्री निर्माण को लेकर आयोजित विशेष अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर अब तक की गई फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
पंचायत सहायक द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि विशेष अभियान के अंतर्गत आज कुल आठ किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री सफलतापूर्वक की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र किसान फॉर्मर रजिस्ट्री से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री भविष्य में किसान सम्मान निधि सहित सभी कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य होगी।
उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से सरकार का उद्देश्य एक किसान–एक दस्तावेज की व्यवस्था को लागू करना है, जिससे किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी और अनावश्यक कागजी औपचारिकताओं से राहत मिलेगी। उन्होंने उपस्थित किसानों और ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आस-पास के अन्य किसानों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें, ताकि जिन किसानों की अभी तक फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकी है, वे शीघ्र अपना पंजीकरण करा सकें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी घुघली को निर्देशित किया कि फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य की नियमित समीक्षा करते हुए इसे समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र किसान इस व्यवस्था से जुड़े और सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी घुघली राजकुमार, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…